क्रिया किसे कहते हैं और इसके कितने भेद हैं

इस लेख में, आज हम क्रिया के विषय पर चर्चा करेंगे कि क्रिया किसे कहते हैं, क्रिया के कितने भेद है इन सवालों के उत्तर जानने का प्रयास करेंगे इस तो आइए जाने की क्रिया किसे कहते हैं. इसका उपयोग हम कैसे करते हैं.


क्रिया किसे कहते हैं

क्रिया - ऐसे शब्द जो हमें किसी कार्य को  करने या होने का ज्ञान कराते हों, उन शब्दों को क्रिया कहते हैं. जिन शब्दों से किसी कार्य ( Work ) का करना या होना व्यक्त होता हो तो उन शब्दों को क्रिया कहते हैं. 

जैसे - 

  1. रोहन रो रहा है.
  2. श्याम खाना खाता है.
  3. वह कल दिल्ली जायेगा.
  4. रोशनी गाना गाती है.
  5. मोहन पुस्तक पढता है.
  6. मनोरमा नाचती है.
  7. मानव धीरे-धीरे चलता है.
  8. घोडा बहुत तेज़ दौड़ता है.

इन उदाहरणो में रोना शब्द क्रिया है ऐसा इसलिए है क्योंकि यहाँ रोने का कार्य हो रहा यहाँ पर रोहन रो रहा है. दूसरा उदाहरण श्याम खाना खाता है इस वाक्य में खाता शब्द क्रिया है क्योंकि श्याम खाना खाने का कार्य कर रहा है. अन्य शब्दों में भी जाएगा, जाती, पढ़ता, नाचती, चलता, दौड़ता, आदि शब्दों में कुछ कार्य हो रहा है इसलिए ये क्रिया के उदाहरण है जिन शब्दों से ये पता चले कि कुछ कार्य हो रहा हो उन शब्दों को क्रिया कहते हैं.


क्रिया के रूपो से उसके विषय संज्ञा, सर्वनाम के लिंग ओर वचन का भी पता क्रिया से लग जाता है. क्रिया के कुछ साधरण शब्द नीचे दिए गए है आइए उन पर विचार करें 

जैसे - गाना, खाना, चलना, खेलना, नहाना, नाचना, जाएगा, आएगा, आदि शब्दो के अंत लगे ना , एगा शब्द को हटा देने से जो शब्द बच जाते है उन शब्दों को धातुएं कहते है. 

जैसे - आ, खा, चल, खेल, नाच, जा, आदि शब्द धातु क्रिया के उदाहरण है.

क्रिया से ही हमे समय का ज्ञान हो पाता है क्रिया से ही पता चलता है कि कौन सा कार्य कब हुआ है यानी क्रिया के माध्यम से हम यह पता चलता है की कार्य वर्तमान में हुआ, भूतकाल में, भविष्यकाल में हुआ, इस बात का पता चलता है.

क्रिया का निर्माण उनकी धातुओं से ही होता है. क्रिया को संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण से भी बनाया जा सकता है.

अभी तक हमने जाना कि क्रिया किसे कहते हैं आइए अब जाने की क्रिया के कितने भेद हैं और संरचना के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते हैं.


क्रिया के कितने भेद हैं

  1. अकर्मक क्रिया
  2. सकर्मक क्रिया

संरचना या प्रयोग के आधार पर क्रिया के कितने भेद हैं

  1. संयुक्त क्रिया
  2. नामधातु क्रिया
  3. प्रेरणार्थक क्रिया
  4. पूर्वकालिक क्रिया
  5. सहायक क्रिया
  6. तात्कालिक क्रिया

हमारा ये सफर बस यहीं तक था अब हम आप से चाहते हैं विदा

हमारे इस लेख को पढ़ने के लिए हम करते है आपका 

।। धन्यवाद ।।


Comments

Popular posts from this blog

Class 12th Physics Ncert Book PDF Download

मुहावरे क्या होते हैं और कुछ मुहावरों के उदाहरण

Mahadev Status Photo In 2020